धनबाद लोहा काटते वक्त सिलेंडर फटा, 3 जिंदगियां जलकर राख! दो ज़िन्दगी और मौत के बीच लड़ रहा 

धनबाद लोहा काटते वक्त सिलेंडर फटा, 3 जिंदगियां जलकर राख! दो ज़िन्दगी और मौत के बीच लड़ रहा 

Share
Link copied

धनबाद लोहा काटते वक्त सिलेंडर फटा, 3 जिंदगियां जलकर राख! दो ज़िन्दगी और मौत के बीच लड़ रहा 

धनबाद लोहा काटते वक्त सिलेंडर फटा, 3 जिंदगियां जलकर राख! दो ज़िन्दगी और मौत के बीच लड़ रहा 

झारखंड के धनबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां लोहा काटने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के मुनीडीह इलाके में अहले सुबह के समय हुई, जहां स्थानीय सूत्रों के मुताबिक अवैध तरीके से लोहा कटिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गैस कटर से जुड़ा सिलेंडर फट गया, जिसकी चपेट में आकर तीनों युवक जलकर घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान आनंद कुमार, संजय यादव और मोहम्मद अजहरुद्दीन के रूप में हुई है।इनमें से संजय यादव और अजहरुद्दीन की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई, जबकि तीसरे मृतक का शव अस्पताल में रखा गया है। दोनों बचे हुए घायलों में से एक को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है, जबकि दूसरा घायल इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया।

परिजनों का आरोप है कि ये लोहा कटिंग का काम रात के समय बीसीसीएल के इलाके में किया जा रहा था, जहां युवकों को पैसे के लालच में लुभाकर बुलाया जाता है। मृतक आनंद कुमार की मां ने एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गया और अवैध काम में उकसाया।

इस घटना ने इलाके में डर और गुस्से का माहौल बना दिया है, जहां परिवारों का आरोप है कि अवैध लोहा कटिंग और असुरक्षित गैस सिलेंडरों के चलते युवाओं की जान चल रही है, लेकिन किसी की जांच नहीं हो रही है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में सीआईएसएफ की तरफ से लिखित शिकायत मिलने पर प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी जाएगी । वहीं पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि हादसे के कारणों और जिम्मेदारों की पहचान के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।