जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कार बरामद

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जुगसलाई थाना क्षेत्र में 15 मई को हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार अवैध देसी पिस्टल, पांच जिंदा गोलियां, तीन खाली मैगजीन, एक खोखा, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, जुगसलाई थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक श्रीवास्तव, राहुल कुमार, हरप्रीत सिंह भामराह, राहुल सिंह, अंकित सोनकर और बानेश्वर नामता शामिल हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने हथियार कहां से जुटाए और घटना के पीछे की मुख्य वजह क्या थी।
















