Jharkhand's health department on high alert for intense heat, hospitals instructed to be prepared

झारखंड में भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश

Share
Link copied
Jharkhand's health department on high alert for intense heat, hospitals instructed to be prepared
Jharkhand’s health department on high alert for intense heat, hospitals instructed to be prepared

रांची : झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और तापमान में हो रहे इजाफे को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को विशेष सतर्कता बरतने तथा जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari ने कहा कि राज्यभर के स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों, ओआरएस, आईवी फ्लूड और प्रशिक्षित मेडिकल टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि लू और अत्यधिक गर्मी से प्रभावित मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और खासकर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच तेज धूप में जाने से बचें। मंत्री ने लोगों को अधिक मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का इस मौसम में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, अत्यधिक कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता बरतकर गर्मी और लू से होने वाली गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।