5-lakh-aid-dependents-deceased-migrant

वियतनाम में मृत प्रवासी कामगार राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 5 लाख की सहायता

Share
Link copied

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर दी गई सहायता राशि, 5 अक्टूबर को वियतनाम से रांची लाया गया था पार्थिव शरीर

रांची। वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले रांची के कैलास नगर निवासी प्रवासी कामगार स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को झारखंड सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर ‘मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना’ के तहत यह सहायता राशि प्रदान की गई।
सहायता राशि श्रम मंत्री एवं राज्यसभा सांसद की मौजूदगी में दिवंगत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को सौंपी गई। सरकार की ओर से बताया गया कि इस सहायता का उद्देश्य दिवंगत प्रवासी श्रमिक के परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।

RKDF
advertisement

वियतनाम में सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में काम कर रहे थे। वहां एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। घटना के बाद परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई थी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। इस दौरान विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और हनोई स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर को भारत लाने की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई गई।

Advertisment
Advertisment

हनोई से कोलकाता और फिर रांची लाया गया शव

प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर वियतनाम के हनोई से कोलकाता हवाई अड्डे लाया गया। इसके बाद रांची जिला प्रशासन ने कोलकाता से उनके पैतृक आवास तक पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की।
राज्य सरकार के प्रयासों के बाद 5 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर रांची लाकर परिजनों को सौंप दिया गया था। इसके बाद अब सरकार की ओर से उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

रांची में भारत-बांग्लादेश T20 मैच को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।