20260401 205657

“जस्टिस ऑन व्हील: अब गांव-गांव पहुंचेगी अदालत, सिमडेगा में चलंत लोक अदालत की शुरुआत”

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : आर्थिक या अन्य कारणों से न्याय से वंचित रहने वाले लोगों के लिए सिमडेगा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के तत्वावधान में “जस्टिस ऑन व्हील” यानी चलंत लोक अदालत का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य गांव-गांव जाकर लोगों को न्याय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।

सिमडेगा जिला कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर इस चलंत लोक अदालत को रवाना किया।

इस पहल के तहत अब ग्रामीणों को अपने घर या गांव के नजदीक ही कानूनी जानकारी और न्याय संबंधी सहायता मिल सकेगी। खास बात यह है कि इस व्यवस्था में छोटे-मोटे विवादों का निपटारा आपसी सहमति से बिना किसी खर्च के किया जाएगा।

पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि यह चलंत लोक अदालत अगले एक महीने तक सिमडेगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को न्याय से जुड़ी जानकारी देगी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित आवेदन एकत्र कर उन्हें डालसा सिमडेगा तक पहुंचाया जाएगा, जहां उनका समाधान किया जाएगा।

इस पहल से खासकर दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें अब न्याय पाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

Share via
Share via