IMG 20210320 WA0080

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अम्बेडकर के प्रदेश अध्यक्ष कालेश्वर बौद्ध ने खलारी प्रखण्ड का दौरा किया.

मैकलुस्कीगंज : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अम्बेडकर के प्रदेश अध्यक्ष कालेश्वर बौद्ध ने खलारी प्रखण्ड का दौरा किया। दौरे के दौरान बुकबुका पंचायत के साई नगर में स्थित अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित किए साथ ही खलारी के सामजिक संगठन के कार्यकर्ताओ के साथ शिष्टाचार मुलाकात की इसके बाद एन के एरिया स्थित अम्बेडकर पार्क का निरक्षण भी किया साथ ही एससी एसटी ओबीसी एकता मंच के अध्यक्ष बहुरा मुण्डा से मुलाकात कर धटना स्थल का जायजा लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष कालेश्वर बौद्ध ने कहा कि गुरूवार की रात शरारती एवं असामाजिक तत्वों के द्वारा डाक्टर भीम राव अम्बेडकर पार्क में तोड़फोड़ किया गया तथा सम्मानित भीम के झंडे को फाडा गया इस कार्य की निंदनीय बताते हुए कहा कि खलारी इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अहमद अली से टेलीफोनिक वार्ता कर धटना के बारे में पूछताछ कर इस तरह के घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कार्यवाही करने की बात की। इस मौके पर अमर लोहरा, प्रीतम साड लोहरा, अजय करमाली, मनोज यादव, रविन्द्रनाथ चौधरी,मुकेश कुमार त्रट्षि, विजय मुण्डा, अशोक राम, मनोज भूईया इत्यादि लोग उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via