सांई सेवा समिति के तत्वाधान में सांई मंदिर बुकबुका में होली मिलन आयोजन.

सांई सेवा समिति के तत्वाधान में सांई मंदिर बुकबुका में होली मिलन आयोजन.

Share
Link copied

खलारी : सांई सेवा समिति के तत्वाधान में सांई मंदिर बुकबुका में गुरूवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में खलारी क्षेत्र के सभी जाति, धर्म एवं सभी संप्रदाय के लोगों की सुख शंाति के लिए सांई जी से प्रार्थना करते हुए पंडित विष्वजीत घोषाल के द्वारा सांई जी का पूजन सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर उपस्थित रमण सिंह बंटी ने कहा कि खलारी एनके एरिया एक परिवार है, इस परिवार को एक करने तथा परिवार को मजबूती प्रदान करने में सांई की कृपा है। हमे मानवता का पूजारी बनना चाहिए तथा ईश्या और घमंड का त्याग करना चाहिए।

वहीं सभी उपस्थित लोगों के बीच महाप्रसाद हलुआ का वितरण किया गया। साथ ही सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से कुलदीप लोहरा, मनोज भुईयां, अशोक राम, अनिल पासवान, नसीम अंसारी, अभय सिंह, श्रीकांत शर्मा, चमन तुरी, भोला राम, हैदर अली, शिबू तुरी, ब्रहमदेव लोहरा, संदीप लोहरा, संजय राम, अमित, सोनू तुरी, सुनीता देवी, सोनी देवी, शुभनाथ गंझू, छोटू सिंह, अभिषेक वर्मा, गोलू, दिलीप लोहरा, रमेश गंझू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow