20260401 213315

अपहरण की कोशिश नाकाम, 8 अपराधी गिरफ्तार – हथियार और स्कॉर्पियो बरामद

पलामू : पलामू पुलिस ने अपहरण के प्रयास के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

30 मार्च 2026 को भट्टी मोहल्ला के पास सद्दाम कुरैशी और उसके साथियों ने आनंद कुमार रवि के अपहरण का प्रयास किया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद शहर थाना में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सभी आरोपी स्कॉर्पियो वाहन से भागने की कोशिश में हैं। 31 मार्च की रात करीब 10:45 बजे बिस्फोटा चौक रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और उसमें सवार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9mm पिस्टल और देशी कट्टा, कई जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कुल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सद्दाम कुरैशी, छोटू चंद्रवंशी, सूरज चंद्रवंशी, रितेश चंद्रवंशी उर्फ मामा, वशीम अहमद उर्फ बंटी कालिया, वशीम अकरम, रौशन चंद्रवंशी और किशु गुप्ता शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी गिरफ्तार आरोपी पहले से ही हत्या और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। इस मामले में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक और केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share via
Share via