20241022 143642

कोडरमा में व्यवसायी के घर पर रेड करोड़ो रुपए बरामद

कोडरमा में नोट गिनने के लिए पुलिस को मांगनी पड़ी नोट गिरने वाली मशीन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

निष्पक्ष चुनाव को लेकर कोडरमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोडरमा थाना क्षेत्र के लारियाडीह पंचायत के वृंदा निवासी होटल व्यवसाई सुखदेव रजक के घर पर देर रात से छापेमारी जारी है। जानकारी के मुताबिक घर से करोड़ों रुपए नगद बरामद होने के साथ अफीम पाउडर बरामद होने की सूचना है।

जयराम की पार्टी में आया पतझड़ छोटे से बड़े नेता देने लगे हैं इस्तीफा

फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती की गई है और आला अधिकारी घर के अंदर लगातार छापेमारी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नोट गिनने की मशीन को भी प्रशासन के द्वारा मनाया जा रहा है। फिलहाल इस मामले को लेकर होटल कारोबारी सुखदेव रजक फरार है।

विरोधी पार्टी अपने विपक्ष झूठ के पिटारे के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है अमर बावरी

एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रात 2 बजे पुलिस सुखदेव रजक के घर मे घुसी थी। पुलिस ने फिलहाल सुखदेव रजक के घर से 1 करोड़ 7 लाख 10 हज़ार रुपये बरामद किए हैं । इधर सुखदेव रजक फरार हैं ।

Share via
Share via