रांची एयरपोर्ट में कल से शुरु होगा कोविड-19 टीकाकरण, वर्क प्लेस सेंटर के तौर पर किया गया चिन्हित.

रांची एयरपोर्ट में कल से शुरु होगा कोविड-19 टीकाकरण, वर्क प्लेस सेंटर के तौर पर किया गया चिन्हित.

Share
Link copied

राँची : जिला प्रशासन द्वारा रांची में कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों की संख्या में लगातार इजाफा किया जा रहा है। कल यानी 20 मई 2021 से रांची एयरपोर्ट पर भी टीकाकरण का कार्य शुरु कर दिया जायेगा। एयरपोर्ट पर कार्यरत पदाधिकारियों/कर्मियों के टीकाकरण के लिए यह वर्क प्लेस कोविड वैक्सीनेशन सेंटर होगा। यहां शुरु होने वाले वैक्सीनेशन सेंटर में तैयारियों का जायजा लेने उप विकास आयुक्त, रांची श्री विशाल सागर पहुंचे। इस दौरान डीआरसीएचओ श्री शशिभूषण खलखो, एयरपोर्ट डाॅयरेक्टर श्री विनोद शर्मा और चीफ सिक्यूरिटी आॅफिसर श्री जावेद उपस्थित थे।

उपविकास आयुक्त श्री विशाल सागर ने एयरपोर्ट पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कोविड प्रोटोकाॅल के तहत सारी तैयारियां मुकम्मल करने का निदेश अपने विभाग को दिया। डीडीसी ने वेटिंग हाॅल, वैक्सीनेशन रुम और आब्जर्वेशन रुम गाइडलाइन के अनुसार हैं या नहीं इसकी जांच की। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर विभिन्न फ्लाइट के जरिये यात्रियों का आवागमन और ऑक्सीजन टैंकर्स लाने ले जाने का कार्य हो रहा है। इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी आॅफ इंडिया और आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मी दिन-रात लगे हैं, उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए कल से उनके वैक्सीनेशन की शुरुआत की जायेगी।

वर्क प्लेस सेंटर के तौर पर रांची एयरपोर्ट को बनाया गया वैक्सीनेशन सेंटर
एयरपोर्ट पर शुरु हो रहे टीकाकरण केन्द्र में वर्क प्लेस मोड पर टीका देने का कार्य किया जायेगा। यहां काम कर रहे 18-44 वर्ष के पदाधिकारी/कर्मी और आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मियों को ही टीका दिया जायेगा। वैक्सीनेशन से पहले इन्हें कोविन ऐप पर रजिस्टेªशन कराना अनिवार्य होगा। आपको बतायें कि एयरपोर्ट पर पहले ही 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण का कार्य किया जा चुका है।

ऑक्सीजन टैंकर्स के आवागमन का भी किया निरीक्षण
उपविकास आयुक्त श्री विशाल सागर ने एयरपोर्ट पर ऑक्सीजन टैंकर्स के आवागमन का भी निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि झारखंड राज्य से कोविड मरीजों के इलाज के लिए आक्सीजन की आपूर्ति दूसरे राज्यों में की जा रही है। कार्य में किसी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर उन्होंने एयरपोर्ट के संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक समन्वय स्थापित किये जाने की बात कही।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow