18 प्लस वैक्सीनेशन सेंटर में दिया जा रहा लाभार्थियों को वैक्सीन कार्ड.

18 प्लस वैक्सीनेशन सेंटर में दिया जा रहा लाभार्थियों को वैक्सीन कार्ड.

Share
Link copied

राँची : रांची जिला में विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। 45 वर्ष से अधिक और 18-45 वर्ष आयुवर्ग के लिए बनाये गये अलग-अलग टीकाकरण केन्द्रों में पहुंचकर लाभार्थी वैक्सीन ले रहे हैं।

लाभार्थियांे को दिया जा रहा है वैक्सीन कार्ड
जिले में बनाये गये 18-45 वर्ष के आयुवर्ग के टीकाकरण केन्द्रों में वैक्सीन लेने वाले लाभार्थियांे को वैक्सीन कार्ड दिया जा रहा है। दो खुराक जरुरी, तभी सुरक्षा हो पूरी स्लोगन के साथ दिये जा रहे वैक्सीन कार्ड में लाभार्थियांे को उनके द्वारा लिये गये वैक्सीन का नाम, पहले डोज की तारीख, दूसरे डोज की संभावित तारीख और टीकाकरण केन्द्र की जानकारी मुहैया करायी जा रही हैं। टीकाकरण केन्द्र पर कर्मी उन्हें पूरी जानकारी वैक्सीन कार्ड में भरकर उपलब्ध करा रहे हैं। किसी तरह का कोई लक्षण दिखने पर लाभार्थी को 104 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी जा रही है।

उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने जिलेवासियों से कोविड-19 का टीका लेने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों को वैक्सीन कार्ड दिया जा रहा है, ताकि वैक्सीन का नाम, दूसरे डोज की तारीख एवं अन्य जानकारी याद रखने में उन्हें आसानी हो।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow