भतीजे ने अपने ही चाचा को पत्थर से मारकर किया हत्या.

भतीजे ने अपने ही चाचा को पत्थर से मारकर किया हत्या.

Share
Link copied

गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के मध्या गांव में एक हृदय विदारक घटना घटी है जहां घर के आपसी विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा की पत्थर से मार कर उसकी हत्या कर दिया। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। गौरतलब है कि मृतक व्यक्ति, बाप-बेटे की लड़ाई को सुलझा रहा था तबतक इसी बीच भतीजे ने पत्थर से मारकर अपने चाचा को बुरी तरह से घायल कर दिया। स्थानीय लोगो के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर किया गया।

रांची इलाज के लिए जाने के क्रम में रास्ते मे ही घायल की मौत हो गई। मृतक के भाई ने कहा कि मेरे बेटे ने पत्थर से पीटकर हत्या की है। मुखिया बिंदु देवी ने बताया कि इनलोगो का आपसी विवाद था इसी में मारपीट की गई है जिसमे यह घटना घटी है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई ।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow