IMG 20201008 WA0002 compress5

कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस पर्यवेक्षक का चतरा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

वरीय संवाददाता चंद्रेश शर्मा —–

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चतरा। चतरा जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को चतरा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कृषि बिल के विरोध में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश पर्वेक्षक नवीन कुमार उपस्थित थे। पर्यवेक्षक नवीन कुमार ने बताया कि देश में केंद्र सरकार के द्वारा पारित कृषि बिल में काफी कमियां हैं। हमें इन कमियों को किसानों तक पहुंचाने का काम करना है औऱ लोगों को जागरूक करना है। वहीं जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे ने कहा कि भारत सरकार ने जो एमएसपी तय किया गया है उसके नीचे व्यापारी या कंपनी भी कम दाम में नहीं खरीदें।अगर कोई एमएसपी से कम दाम पर किसान से खरीद करता है तो वह दंड का भागीदारी होगा। इस कानून को केंद्र सरकार पास किए हुए कृषि बिल में जोड़ा जाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक, सुधीर कुमार दुबे, संजय जायसवाल, आभा ओझा, जगदीश यादव, पप्पू रजा, अशोक वर्मा, नसरुद्दीन अंसारी, युवा नेता सन्नी यादव, अर्जुन साव, अजिमोद्दीन ख्वाजा, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी राज वीर और सभी प्रखंड अध्यक्ष और सभी प्रखंडो के पर्वेक्षक उपस्थित थे।।

Share via
Share via