20260213 140911

लातेहार में ACB की बड़ी कार्रवाई: सरकारी अमीन मुनिदेव सिंह 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लातेहार/पलामू: भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड में चलाए जा रहे अभियान के तहत पलामू प्रमंडलीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। गारू प्रखंड के अंचल कार्यालय में पदस्थापित सरकारी अमीन मुनिदेव सिंह को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ACB के अनुसार, गारू थाना क्षेत्र के निवासी 27 वर्षीय विशाल कुमार ने अमीन मुनिदेव सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। विशाल ने बताया कि उनकी मां चम्पा देवी के नाम से ऑफलाइन कटी रसीद को ऑनलाइन कराने के लिए अमीन ने उनसे 7,000 रुपये की रिश्वत मांगी। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी ने रिश्वत के बिना काम करने से इनकार कर दिया।

शिकायत मिलने पर ACB की टीम ने गहन जांच की और मामले को सही पाया। जिसके बाद विशाल कुमार को मांगी गई रकम देकर अमीन के पास भेजा गया। जैसे ही अमीन ने घूस के नोट अपने हाथ में लिए, मौके पर पहले से मौजूद ACB की टीम ने उन्हें धर दबोचा। रिश्वत की राशि को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share via
Share via