20260219 202245

लातेहार नगर पंचायत चुनाव में बड़ा विवाद: भाजपा ने उम्मीदवार बिलासी देवी के पति निलेश टोप्पो के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की

रांची/लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि विपक्षी उम्मीदवार बिलासी देवी के पति निलेश टोप्पो, जो समाहरणालय लातेहार में सिक्योरिटी सेल (सहायक सोशल सिक्योरिटी सेल) में सरकारी पद पर तैनात हैं, खुलेआम अपनी पत्नी के चुनाव प्रचार में सरकारी संसाधनों, धन-बल और पद की शक्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा के प्रदेश स्तर के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि निलेश टोप्पो के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, उन्हें उनके सरकारी पद से हटाया जाए और चुनाव में हस्तक्षेप रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में 12 फरवरी को ही चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है और राज्य सरकार खुद को चुनाव आयोग से ऊपर साबित कर रही है। भाजपा का कहना है कि सरकारी कर्मचारी के रूप में निलेश टोप्पो का यह व्यवहार सर्विस कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है, साथ ही यह हितों के टकराव (Conflict of Interest) का भी स्पष्ट मामला है। नियमों के अनुसार, यदि किसी सरकारी अधिकारी का जीवनसाथी चुनाव लड़ रहा हो, तो उसे चुनाव परिणाम तक पद से मुक्त रखा जाना चाहिए या संबंधित विभाग को सूचित करना अनिवार्य है।

भाजपा ने यह भी कहा कि निलेश टोप्पो की सक्रियता से चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और यह आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की ताकि लातेहार में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके।

Share via
Share via