Latehar News:- पुलिस ने रेड कर घर से पकड़ा, किराए पर रहती है झारखंड की तस्कर
Latehar News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Drishti Now Ranchi
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस ने एक महिला तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 475 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। महिला को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
शहर थाना पुलिस को बुधवार को गुप्त सूचना मिली की महेंद्रगढ़ की आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर 1 नजदीक अनाज मंडी में किराए के मकान में एक महिला नशीला पदार्थ गांजा बेचने का कार्य करती है। इस समय वह अपने मकान पर गांजा बेच रही है, अगर तुरंत रेड की जाए तो महिला को गांजा सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस ने तुरंत रेड कर महिला को गांजा सहित काबू कर लिया।
कूलर में छिपाकर रखा था गांजा
डॉक्टर विक्की पुनिया MO महेंद्रगढ़ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। उनके सामने LASI पिंकी द्वारा कुंती देवी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मकान के अंदर कमरे में रखे कूलर के अंदर एक काले रंग की प्लास्टिक थैली में नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 475 ग्राम मिला।
आरोपी महिला से पूछताछ करने में जुटी पुलिस
पूछताछ में महिला ने अपना नाम कुंती देवी निवासी जगतू थाना कनिका जिला लातेहार झारखंड हाल किराएदार वार्ड नंबर 1 महेंद्रगढ़ बताया। पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ में जुटी है।

















