20260325 181151

रांची में गैस सिलिंडर कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई: एदलहातु में छापा, रिफिलिंग मशीन समेत 7 सिलिंडर और उपकरण बरामद

रांची : जिला प्रशासन ने घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच सख्ती बरती है। 24 मार्च 2026 की रात गुप्त सूचना पर रांची के एदलहातु क्षेत्र में स्थित एक किराए के मकान पर छापा मारकर अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी का रैकेट पकड़ा गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने रात 8:55 बजे छापा मारा। जांच में पता चला कि मकान किराए पर लेकर एक व्यक्ति घरेलू गैस सिलिंडरों को अवैध तरीके से रिफिल कर कालाबाजारी कर रहा था।

बरामद सामग्री में Indane घरेलू गैस सिलिंडर 14.2 किग्रा (भरे हुए) 03, Indane घरेलू गैस सिलिंडर 14.2 किग्रा (खाली) 02, HP घरेलू गैस सिलिंडर 14.2 किग्रा (भरा हुआ) 01, Indane 5 किग्रा छोटा सिलिंडर (खाली) 01, Go Gas व्यावसायिक सिलिंडर 19.2 किग्रा (खाली) 02, बड़े सिलिंडर से छोटे में गैस भरने की मशीन, रेगुलेटर एवं पाइप, गैस वजन करने वाली डिजिटल माप-तौल मशीन

जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर ही विस्तृत जप्ती सूची तैयार की और सभी बरामद सिलिंडर व उपकरण संबंधित गैस एजेंसियों को सौंप दिए गए हैं। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अवैध भंडारण, रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि रांची में LPG की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।

Share via
Share via