20250104 144219

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियाँ जोरो पर

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

माननीय मुख्यमंत्री लाभुकों के खाते में भेजेंगे सम्मान राशि

पूरे राज्य से 3-4 लाख महिलाएं होंगी कार्यक्रम में शामिल

लोक कलाकार नृत्य-गीत की देंगे प्रस्तुति*

06 जनवरी 2025 को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं। आर्मी ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम में ज़िला प्रशासन द्वारा वृहत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्यभर से लाखों महिलाएं शामिल होंगी।

*माननीय मुख्यमंत्री लाभुकों के खाते में भेजेंगे सम्मान राशि*

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री लाभुकों के खाते में योजना की बढ़ी हुई सम्मान राशि 2500 रुपये भेजेंगे। कई लाभुकों के खाते में योजना अंतर्गत बढ़ी हुई सम्मान राशि भेजी जा चुकी है, बचे हुए सभी लाभुकों के खाते में 06 जनवरी को डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि ट्रांसफर की जाएगी।

*पूरे राज्य से 3-4 लाख महिलाएं होंगी कार्यक्रम में शामिल*

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में पूरे राज्य से तीन से चार लाख महिलाएं शामिल होंगी। दूसरे जिलों से आने वाले लाभुकों के आवागमन, अल्पाहार, वाहनों की पार्किंग आदि व्यवस्था के लिए की जा रही तैयारियों पर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा बारीकी से नज़र रखी जा रही है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो।

*तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं उपायुक्त*

उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री लगातार कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं । आयोजन स्थल पर की गई तैयारी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

**लोक कलाकार नृत्य-संगीत की देंगे प्रस्तुति*

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कलाकारों द्वारा गीत-नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। एक ओर जहां आधुनिक नागपुरी गायक पवन राय, कुडुख गायक सुरेंद्र कुजूर और सादरी गायक इग्नेश कुमार अपनी गायकी का प्रदर्शन करेंगे तो वहीं दूसरी ओर झारखंड के पारंपरिक नृत्यों जैसे पाइका, छऊ आदि का भी कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

Share via
Share via