20260302 205921

सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्कर शेष्मणि मिश्रा गिरफ्तार, जेल भेजा

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस ने मानव तस्करी के एक पुराने लेकिन गंभीर मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी मुख्य साजिशकर्ता शेष्मणि मिश्रा को रांची से गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

डीएसपी हेडक्वार्टर रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021 में सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरबेड़ा गांव की एक आदिम जनजाति की युवती को संगीता देवी और दिलीप नायक नामक तस्करों ने नौकरी का प्रलोभन देकर दिल्ली ले जाकर बेच दिया था।

पुलिस को मामला मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य अभियुक्तों संगीता देवी और दिलीप नायक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हुए सजा भी सुनाई थी।

लेकिन जांच के दौरान इस पूरे गिरोह में उत्तर प्रदेश के शेष्मणि मिश्रा की अहम भूमिका सामने आई। मिश्रा ने युवती की खरीद-बिक्री में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर काम किया था। लंबे समय से फरार चल रहे मिश्रा को पुलिस ने रांची से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया और आज अदालत के माध्यम से जेल भेज दिया गया।

Share via
Share via