20251026 083453

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: CBI ने अमेरिका से प्रत्यर्पित किया कुख्यात गैंगस्टर लखविंदर कुमार, दिल्ली एयरपोर्ट पर हरियाणा पुलिस ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के पूर्ण सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल की है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े फरार अपराधी लखविंदर कुमार को अमेरिका से डिपोर्ट कराकर भारत लाया गया। शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही हरियाणा पुलिस की विशेष टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखविंदर कुमार, जो हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टरों में शुमार है, इसपर 130 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन), धमकी देना, अवैध हथियार रखना और उनका उपयोग, हत्या के प्रयास जैसे अपराध शामिल हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है, जो उत्तर भारत में हथियारबंद अपराधों और रंगदारी मांगने के लिए कुख्यात है। लखविंदर व्यापारियों और बिल्डरों को धमकी भरे कॉल करके फिरौती वसूलता था, और पैसे न देने पर अपने साथियों से फायरिंग करवाता था।

हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर CBI ने 26 अक्टूबर 2024 को इंटरपोल के माध्यम से लखविंदर कुमार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी करवाया था। यह नोटिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार अपराधियों को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल होता है। अमेरिकी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित होने के बाद लखविंदर को गिरफ्तार किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात उसे डिपोर्ट किया गया।

लॉरेंस बिश्नोई, जो फिलहाल जेल में बंद है, उसका गिरोह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सक्रिय है। यह गिरोह हथियारबंद हमलों, रंगदारी और हत्याओं के लिए जाना जाता है। लखविंदर की गिरफ्तारी इस गिरोह के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह शार्प शूटर और ऑपरेशनल मेंबर माना जाता था। हरियाणा पुलिस अब लखविंदर से गिरोह के अन्य सदस्यों, हथियारों के स्रोत और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनों के बारे में गहन पूछताछ करेगी।

Share via
Share via