बिहार चुनाव से पहले जेडीयू का बड़ा एक्शन, 11 बागी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

बिहार चुनाव से पहले जेडीयू का बड़ा एक्शन, 11 बागी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Share
Link copied

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच जनता दल (यूनाइटेड) ने अनुशासनहीनता के आरोप में 11 प्रमुख नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर की गई है।

प्रदेश महासचिव द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि ये नेता पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और संगठनात्मक आचरण के खिलाफ जाकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे। निष्कासन का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। निष्कासित नेताओं में पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधायक संजय प्रसाद, दो पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) और चार पूर्व विधायक (एमएलए) शामिल हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह एक्शन पार्टी में एकता बनाए रखने और बागी उम्मीदवारों को कमजोर करने का प्रयास है। विपक्षी दलों ने इसे ‘आंतरिक कलह’ का संकेत बताते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। निष्कासित नेताओं की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow