इंस्पायर अवॉर्ड में झारखंड का परचम, रामगढ़ के पूरव जैन को मिला रजत पदक

नई दिल्ली: राष्ट्रीय इंस्पायर अवॉर्ड मानक की 12वीं राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में झारखंड ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रामगढ़ स्थित आर्मी स्कूल के छात्र पूरव जैन ने देशभर में रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। वहीं, चतरा जिले के गिधौर स्थित गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के छात्र दीपक कुमार ने भी टॉप-60 राष्ट्रीय पुरस्कारों में जगह बनाई है। पहली बार झारखंड को इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष तीन में स्थान मिला है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पूरव जैन को रजत पदक के साथ प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न और लैपटॉप प्रदान किया गया।

पूरव जैन ने विद्युत उपभोग की निगरानी से संबंधित एक अभिनव उपकरण का विचार प्रस्तुत किया। उनके नवाचार को बीआईटी मेसरा में आयोजित मेंटरशिप कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टीम ने और बेहतर बनाया। वहीं, दीपक कुमार ने ‘स्मार्ट बोरवेल पाइप कटर’ पर अपना नवाचार प्रस्तुत किया। इस उपलब्धि पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद और इंस्पायर अवॉर्ड मानक की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम आईलीन टोप्पो ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने घोषणा की कि राज्य स्तर पर भी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में झारखंड की टीम के साथ सहायक राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. शाहनवाज कुरैशी, डॉ. नूतन कुमारी सिन्हा, राम कुमार दास, मनु कुमारी, अभिषेक राज और दिनकर स्वराज भी शामिल थे।

एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप के लिए भारतीय टीम को क्वालीफाई कराने वाली गुमला की दीपिका सम्मानित
निर्मल सिंह गुमला: एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2027 के लिए भारतीय टीम को क्वालीफाई कराने में अहम भूमिका निभाने वाली गुमला…

अस्मिता हॉकी सिटी लीग में सात टीमों ने लिया हिस्सा, चार मुकाबलों में दिखा खिलाड़ियों का दम
सिमडेगा: अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में बुधवार को अस्मिता हॉकी सिमडेगा सिटी लीग 2026-27 का आयोजन किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)…
















