पटना News:-रविशंकर बोले- नीतीश से बिहार संभलता नहीं... देश संभालने चले:भाजपा के 100 सीट पर सिमटने वाले बयान पर तंज- नीतीश गुजराल-देवगौड़ा बनना चाहते हैं

पटना News:-रविशंकर बोले- नीतीश से बिहार संभलता नहीं… देश संभालने चले:भाजपा के 100 सीट पर सिमटने वाले बयान पर तंज- नीतीश गुजराल-देवगौड़ा बनना चाहते हैं

Share
Link copied

Patna News

Drishti  Now  Ranchi

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि नीतीश कुमार से बिहार तो संभल नहीं रहा है और वे देश संभालने की बात कर रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने यह बात नीतीश के उस बयान के जवाब में कही, जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के 100 सीटों पर सिमटने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि नीतीश का PM बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि देश की जनता PM मोदी और उनकी लीडरशिप पर यकीन करती है।

रविशंकर ने कहा कि नीतीश कई प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाये जाने की इच्छा जता चुके हैं, जबकि उनसे अपना राज्य ही नहीं संभल रहा है। नीतीश कुमार हों या कोई और, उन्हें यह पता होना चाहिए कि PM मोदी की लीडरशिप में देश ने बहुत तरक्की की है, जबकि नीतीश तो अभी तक अपनी राजनीतिक विश्वसनीयता भी नहीं बना पाए हैं।

कांग्रेस भाव नहीं दे रही, लालू के चक्कर में फंसे
रविशंकर प्रसाद ने न्यूज एजेंसी से कहा- उन्होंने कहा कि बिहार के CM नीतीश कुमार को क्या हो गया है? वे बिहार को संभालने में सक्षम नहीं हैं। राज्य संकट में है। उनकी पार्टी में अराजकता है। कांग्रेस उन्हें भाव नहीं दे रही है, इसके बाद भी वे लालूजी के चक्कर में फंस गए हैं और रात में सपने देखने लगे है। नीतीश बाबू देवगौड़ा या इंद्र कुमार गुजराल बनना चाहते हैं। वे यह नहीं देख रहे हैं कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है।

गिरिराज सिंह ने भी नीतीश को घेरा था
इससे पहले 18 जनवरी को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला था और कहा था कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए बेताब हैं। गिरिराज सिंह ने कहा था नीतीश कुमार के दिमाग में प्रधानमंत्री बनने के लड्डू फूट रहे हैं। नीतीश कुमार 17 साल तक बिहार में विकास नहीं कर पाए। उनकी ‘समाधान यात्रा’ इस बात का सबूत है कि विकास नहीं हो सका।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा था कि जब केसीआर बिहार गए तो केसीआर के दिमाग में था कि नीतीश कुमार उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएंगे जबकि नीतीश ने सोचा था कि केसीआर उन्हें (नीतीश कुमार) उम्मीदवार बनाएं। लालू जी के साथ नीतीश कुमार कांग्रेस से मिले थे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow