गढ़वा पुलिस लाइन में शहीदों याद कर दी गई श्रधांजलि.

Share
Link copied

Garhwa, V K Pandey

गढ़वा : गढ़वा पुलिस लाइन में आज पुलिस की शहादत पर पुलिस स्मरण दिवस मनाया गया. मौके पर मौजूद एसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने पूरे देश मे शहीद 264 और झारखंड में आठ केंद्र एवं राज्य के पुलिस कर्मियों के शहादत पर उन्हें सलामी दी गई और शहीदों के स्मरण में शहादत स्थल पर पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें याद किया गया.

इस मौके पर एसपी ने कहा कि आज के ही दिन हमलोग शहीद के याद में स्मरण दिवस मनाते है एवं उन्हें याद करते है. उन्होनें कहा आज ये हमारे बीच नही है, ये हमारी और आपकी रक्षा में कभी आतंकवाद से तो कभी उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए हैं. उन्होंने कहा आज इन्हीं शहीदों के कारण गढ़वा में नक्सली अब सीमित क्षेत्र तक सिमट गए है, इनके सहादत को हम सलाम करते है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow