धनबाद विधायक के घर मे बम फेंकने का मामला : पुलिस CCTV खंगाल रही । इधर खत लिखकर अमन सिंह गिरोह ने ली जिम्मेवारी
धनबाद विधायक के घर मे बम फेंकने का मामला : पुलिस CCTV खंगाल रही । इधर खत लिखकर अमन सिंह गिरोह ने ली जिम्मेवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद, 2 फरवरी – झारखंड के धनबाद जिले में सिंह मेंसन पर बम फेंकने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है । पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और संदिग्धों की तलाश हो रही हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें राजनीतिक साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।
विधायक रागिनी सिंह का बयान
भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक घर पर हमला नहीं, बल्कि पूरे धनबाद जिले की समस्या बनती जा रही है। आए दिन बमबाजी की घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल बन रहा है। डराने-धमकाने की साजिश कभी सफल नहीं होगी। हम जनता की सेवा में लगे रहेंगे और ऐसे तत्वों को बेनकाब करेंगे।”
अमन सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी
घटना के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक पर्चा वायरल हुआ, जिसमें अमन सिंह गिरोह के सदस्य शंकर सिंह ने हमले की जिम्मेदारी ली। पर्चे में धमकी भरे शब्दों में कहा गया है कि “जिस धरती पर अमन का खून गिरा, उसे बंजर बना देंगे” और धनबाद को शमशान बनाने की चेतावनी दी गई। पुलिस इस पर्चे की प्रामाणिकता और गिरोह के संबंध की जांच कर रही है।यह घटना धनबाद की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है, खासकर तब जब नगर निगम चुनाव नजदीक हैं और संजीव सिंह मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।(
जाहिर है की जिले में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच एक बड़ी घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। रविवार की देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट स्थित झरिया विधायक रागिनी सिंह (भाजपा) के आवास सिंह मेंशन पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने दो सुतली बम फेंके।
धमाकों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि खुशकिस्मती से कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।घटना की जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच अपराधियों ने सिंह मेंशन के मुख्य गेट पर हमला किया। एक बम गेट के अंदर फेंका गया, जो परिसर के भीतर फटा, जबकि दूसरा बम बाहर गिरकर फटा। उस समय विधायक रागिनी सिंह, उनके पति पूर्व विधायक संजीव सिंह और परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद थे। धमाकों की तेज आवाज से आसपास के निवासी घबरा गए और सिंह मेंशन में कुछ देर के लिए खलबली मच गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी और सरायढेला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सिंह मेंशन और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

















