Ranchi News:-मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव मुंबई से गिरफ्तार, हत्या रंगदारी सहित 23 मामले है दर्ज़।।

Ranchi News:-मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव मुंबई से गिरफ्तार, हत्या रंगदारी सहित 23 मामले है दर्ज़।।

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

कुख्यात अपराधी अमन श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी झारखंड और महाराष्ट्र एटीएस की संयुक्त कार्रवाई से संभव हो सका है। मुंबई में धर दबोचे जाने के बाद अमन श्रीवास्तव को आज रांची लाया गया। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि सांगठनिक तरीके से अपराध करने में माहिर कुख्यात अपराधी कर्मी अमन श्रीवास्तव पिछले 8 साल से आतंक का पर्याय बना हुआ था।
विभिन्न तरह के 23 मामले दर्ज
डीजीपी ने बताया कि अमन श्रीवास्तव के ऊपर विभिन्न तरह के आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुल 23 मामले दर्ज हैं। इसके ऊपर हत्या का दो, हत्या के प्रयास का चार, रंगदारी का तेरह, आर्म्स एक्ट का दो, यूपी एक्ट का एक सहित अन्य मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त अमन श्रीवास्तव गैंग के विरुद्ध राज्य के दूसरे जिलों में भी कई कांड दर्ज हैं। बताया गया कि गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव राज्य की कोयला उत्खनन क्षेत्र एवं विकास योजना में कार्यरत कंपनियों एवं कारोबारियों के बीच भाई एवं आतंक का माहौल बना कर लगातार रंगदारी की मांग करता था। रंगदारी के लिए फायरिंग एवं अन्य विध्वंसककारी घटना को अंजाम देता था। इससे व्यवसायियों एवं आम जनता के बीच काफी भय एवं आतंक का माहौल हुआ था।

अमन श्रीवास्तव पर दर्ज मामले
अमन श्रीवास्तव पर दर्ज मामले

पिता ही हत्या के बाद बना गैंगस्टर
अमन श्रीवास्त्व अपने पिता सुशील श्रीवास्तव की हत्या के बाद गैंगस्टर बना। जून 2015 को हजारीबाग कोर्ट परिसर में सुशील श्रीवास्तव की हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद सुशील के बड़े बेटे अमन श्रीवास्तव ने गिरोह की कमान संभाल ली। अमरेंद्र तिवारी और रामगढ़ का लखन साव इसे मदद करते थे। अमन श्रीवास्तव के के इशारे पर ही 26 अक्तूबर 2016 को किशोर पांडेय के बुजुर्ग पिता कामेश्वर पांडेय की हत्या पतरातू में कर दी गयी थी।
घटना की जिम्मेवारी भी लेता था
अमन श्रीवास्तव राज्य के रामगढ़, लोहरदगा, लातेहार, चतरा और रांची जिले में आतंक का प्रयाय बना हुआ था। अमन श्रीवास्तव गिरोह रेलवे साइडिंग से जुड़े व्यवसायियों से रंगदारी वसूलते हैं। रंगदारी वसूलने वाले गिराह में अमन श्रीवास्तव गिरोह सबसे ज्यादा सक्रिय है। यह गिरोह उग्रवादी संगठनों की तरह पर्चा छोड़ रंगदारी की मांग करता है। वारदात को अंजाम देने के बाद पर्चा छोड़ कर जिम्मेदारी भी लेता है।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow