विधायक ने सदर अस्‍पताल में इलाजरत ग्रामीण का हालचाल लिया.

Share
Link copied

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह.

सिमडेगा : सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने गुरुवार को सदर अस्‍पताल में इलाजरत बिनोद तिर्की का हालचाल जाना। साथ ही अस्‍पताल प्रबंधक को बिनोद तिर्की का प्राथमिक उपचार कराते हुए सीएम डॉ पीके सिंहा से बात कर बिनोद के बेहतर उपचार के लिए रिम्‍स भेजवाया। विधायक ने बताया कि पाकरटांड़ के सोगड़ा निवासी बिनोद तिर्की घर से गुरुवार को सिमडेगा आ रहा था। इसी क्रम में वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।

विधायक ने बिनोद का हालचाल जानने के बाद सदर अस्‍पताल के ओपीडी वार्ड का भी निरीक्षण किया। मौके पर अस्‍पताल में भर्ती मरीजों को अस्‍पताल प्रबंधक द्वारा दिए जानी वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्‍त की। विधायक ने क्षेत्र के सभी मरीजों का बेहतर उपचार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों का बेहतर उपचार करें। कोशिश करें कि सभी मरीज यहीं पर स्वास्थ्य होकर ही घर लौटे। किसी को बाहर जाने की जरूरत न पड़े। मौके पर विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह, तिलका रमण, अनिल खेस आदि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow