'Mukhyamantri Maiya Samman Yojana' is transforming women's lives; self-employment is on the rise in Koderma.

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से बदल रही महिलाओं की जिंदगी, कोडरमा में बढ़ रहा स्वरोजगार

'Mukhyamantri Maiya Samman Yojana' is transforming women's lives; self-employment is on the rise in Koderma.
‘Mukhyamantri Maiya Samman Yojana’ is transforming women’s lives; self-employment is on the rise in Koderma.

कोडरमा: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना कोडरमा जिले की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनकर उभरी है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिले की कई महिलाओं ने योजना से प्राप्त राशि का उपयोग छोटे व्यवसाय शुरू करने और मौजूदा कारोबार का विस्तार करने में किया है। चंदवारा की रीना देवी ने बचत कर कपड़ों की दुकान शुरू की, जबकि गायत्री देवी ने किराना दुकान खोलकर परिवार की आय बढ़ाई। जयनगर की पूजा देवी राशन दुकान का संचालन कर आत्मनिर्भर बनी हैं, वहीं सीमा देवी ने अपनी पूजा सामग्री और सब्जी की दुकान का विस्तार कर आय में वृद्धि की है।

RKDF
Adv

मरकच्चो की नंदनी कुमारी ने योजना की सहायता से साबुन निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। वहीं टुनी कुमारी ने राशन दुकान शुरू कर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया है।

महिलाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना ने उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया है। योजना की बदौलत महिलाएं आज स्वरोजगार अपनाकर समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

कोडरमा जिले में योजना की सफलता यह दर्शाती है कि समय पर मिला सहयोग और अवसर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना आज हजारों महिलाओं के लिए सम्मान, स्वावलंबन और उज्ज्वल भविष्य की नई उम्मीद बनकर सामने आई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now