20251230 083829

मुंबई: भांडुप में दर्दनाक हादसा, BEST बस ने रिवर्स लेते समय 13 लोगों को रौंदा; 4 की मौत, 9 घायल

मुंबई : मुंबई के भांडुप (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया। BEST की एक बस रिवर्स लेते समय बेकाबू हो गई और स्टेशन रोड पर खड़े पैदल यात्रियों को कुचल दिया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 10:05 बजे हुआ। बस रूट के अंतिम छोर पर रिवर्स ले रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को तुरंत पास के राजावाड़ी अस्पताल और एमटी अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बस के रिवर्स लेते समय चालक का नियंत्रण खोना कारण बताया जा रहा है।

Share via
Share via