237 परिवारों तक रोज पहुँच रहा नमो भोजनम्, कोरोना संक्रमित परिवारों तक भोजन भेजवा रहे सांसद.
राँची : राँची के सांसद संजय सेठ के द्वारा रांची शहर के कोरोना संक्रमितों के घरों तक भोजन पहुंचाने का काम अनवरत जारी है। अब तक राँची शहर के ऐसे 237 परिवारों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। अब तक 2480 से ज्यादा भोजन के पैकेट पहुंचाए जा चुके हैं। भोजन के पैकेट सिर्फ उन परिवारों में पहुंचाए जा रहे हैं जो कोरोना से संक्रमित हैं। और उनके परिवार में भोजन बनाने वाला कोई नहीं है। इस भोजन पैकेट में रोटी, चावल, दाल, सब्जी, संतरा, सेव और दूध शामिल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके लिए सांसद श्री संजय सेठ ने एक टीम बनाई है, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के कार्यकर्ता व अन्य कई सामाजिक संगठनों के लोग घर घर भोजन पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं। यह सभी भोजन पैकेट रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल ग्रीन होराइजन में तैयार किए जा रहे हैं। वहां से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसके वितरण की व्यवस्था देख रहे हैं। इस संबंध में श्री सेठ ने बताया कि राँची में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ता घर घर भोजन पहुंचाने का काम कर रहे हैं, ऐसे कार्यकर्ताओं के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। इस दु:ख की घड़ी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देवदूत बनकर सामने आए हैं।
श्री सेठ ने इस कार्य में लगे सभी कार्यकर्ताओं और संस्थाओं के प्रति आभार प्रकट किया है। साथ ही ऐसे लोग जो घरों में कोरेन्टीन हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सांसद ने राँची वासियों से यह भी अपील की है कि बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो कोरोना को शिकस्त दे रहे हैं, इसलिए हमें घबराने की जरूरत नहीं है। बेवजह पैनिक होने की जरूरत नहीं है। धैर्य और साहस से रहने की जरूरत है। हम जीतेंगे, कोरोना हारेगा।

















