चतरा में नक्सली वारदात,महिला की गोली मारकर घायल किया

Share
Link copied

वरिष्ठ सवांदाता चंद्रेश शर्मा

चतरा,18 अक्टूबर। पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के ललकी माटी गांव में भाकपा(माओवादी) के नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में महिला नागेश्वरी देवी(40वर्ष) को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल भेजा गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वचन देव कुजूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना रविवार की रात्री लगभग 07 बजे की है। घटना स्थल से पुलिस ने हस्तलिखित पर्चा बरामद किया है,जिसपर माओवादियों ने घटना की जिम्मेवारी ली है। पुलिस की ओर से अग्रतर जांच की जा रही है औऱ नक्सलियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद पत्थलगड्डा प्रखंड में दहशत का वातावरण बन गया है। वहीं असपुष्ट सूचना के मुताबिक घायल महिला की मौत हो गयी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow