NBDA ने लगाया प्रतिबंध, भारतीय समाचार चैनल की बहसों में नहीं दिखेंगे पाकिस्तानी पैनलिस्ट
ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) ने अपने सदस्य समाचार चैनलों को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें पाकिस्तानी पैनलिस्टों को टीवी डिबेट और डिजिटल शो में आमंत्रित करने से रोकने की सलाह दी गई है। यह फैसला पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर लिया गया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!NBDA ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय की चिंताओं का हवाला देते हुए कहा है कि कुछ पाकिस्तानी कमेंटेटर भारतीय चैनलों पर “भारत विरोधी झूठा प्रचार” फैला रहे हैं। एडवाइजरी में संपादकों से कहा गया है कि वे ऐसे पैनलिस्टों, वक्ताओं या कमेंटेटरों को न बुलाएं जो भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के खिलाफ विचार व्यक्त करते हों। नेशनल ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन (NBF) ने भी इसी तरह की सलाह जारी की है, जिसमें राष्ट्रीय हित और संवेदनशील समय को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तानी पैनलिस्टों को डिबेट में शामिल न करने को कहा गया है।

















