बिहार की बौद्धिक जनता व महिला मतदाताओं की बदौलत NDA को प्रचंड बहुमत : विनय कुमार ‘बेलू’
झूमरी तिलैया : झूमरी तिलैया के समाजसेवी विनय कुमार ‘बेलू’ के चित्रगुप्त नगर स्थित आवास पर आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत की खुशी में शहरवासियों के बीच मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया और एनडीए की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समाजसेवी विनय कुमार ‘बेलू’ ने कहा कि वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली इस प्रचंड जीत का पूरा श्रेय बिहार की बौद्धिक जनता और महिला मतदाताओं को जाता है। उन्होंने बढ़-चढ़कर बिहार के विकास व समृद्धि के लिए एक बार फिर एनडीए को चुना। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए अपना मतदान किया।
निवर्तमान वार्ड पार्षद (वार्ड नंबर 9) नीरज कर्ण ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि बिहार की जनता ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के नाम पर वोट दिया। उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम समुदाय भी समझ गया है कि राजद ने उन्हें केवल ठगने का काम किया। इसलिए मुस्लिम मतदाता भी नई सोच के साथ बढ़-चढ़कर एनडीए सरकार को जिताने में जुटे।
कार्यक्रम में नीरज कर्ण, अनिल सिंह, दिनेश सिंह, रणधीर कर्ण ‘राजू’, गोपाल कुमार गुतुल, लोजपा जिला अध्यक्ष सचिदानंद गांधी, रणधीर कुमार ‘बबलू’, राजीव कुमार सिन्हा, रामाधार सिंह, गौतम कर्ण, अहमद हुसैन, विनय बर्णवाल, विजय बर्णवाल सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।


















