बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर आजसू नेताओं की बधाई, डबल इंजन मॉडल पर जनता की मुहर

बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर आजसू नेताओं की बधाई, डबल इंजन मॉडल पर जनता की मुहर

रांची : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर आजसू पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने NDA के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है। साथ ही, बिहार की जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त किया है। श्री महतो ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर डबल इंजन सरकार पर अपनी मजबूत मुहर लगाई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घाटशिला में विजयी झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भी सुदेश महतो ने बधाई दी और कहा कि NDA कार्यकर्ताओं ने पूरा परिश्रम किया था, लेकिन झामुमो को सहानुभूति लहर का लाभ मिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक है।

सुदेश महतो ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, उनकी जनकल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन में जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण बताया। उन्होंने इसे “बिहार की जनता की परिपक्वता और विकास की सही दिशा की जीत” करार दिया। श्री महतो ने कहा कि बिहार की जनता ने जातिवाद और जंगलराज की राजनीति को ठुकराकर NDA के ‘डबल इंजन’ मॉडल पर भरोसा जताया है।

नीतीश कुमार को बधाई देते हुए सुदेश महतो ने कहा कि यह जीत न केवल बिहार के लिए, बल्कि पूरे पूर्वी भारत के विकास का नया अध्याय खोलेगी। झारखंड और बिहार जैसे राज्यों में NDA की एकजुटता से सामाजिक न्याय और आर्थिक उन्नति सुनिश्चित होगी।

जंगल राज के खिलाफ बिहार की जनता का फैसला: प्रवीण प्रभाकर

इसी क्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने भी सभी NDA नेताओं को बधाई दी है। श्री प्रभाकर ने कहा कि बिहार में मिली यह सफलता हमें झारखंड में भी NDA की मजबूती के लिए प्रेरित करेगी। दोनों राज्यों में सामाजिक न्याय का सपना साकार होगा।

प्रवीण प्रभाकर ने इस जीत को बिहार की जनता का विकास और स्थिरता के पक्ष में फैसला बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने साबित कर दिया कि वे जंगल राज के दिनों को भूले नहीं हैं। NDA की जीत महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण की मिसाल है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now