IMG 20201108 WA0084

नई कृषि बिल किसानों को आर्थिक सशक्त करती है : अर्जुन मुंडा.

सिमडेगा : शंभू कुमार सिंह/संजय.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा /जलडेगा : हाई स्कूल मैंदान में भारतीय जनता पार्टी ने कृषि चौपाल सह कार्यकर्ता मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुण्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों की भलाई और विकास के लिए नये कृषि बिल लाया है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करते हुए उन्हें बाजार मुहैया कराया जाएगा। केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को अन्य विकास योजनाओं हेतु रूपये उपलब्ध कराई है। इसके वावजूद झारखंड सरकार केन्द्र की ओर ताकती है।

राज्य सरकार की भी जिम्मेदारी होती है की राज्य सरकार रोजगार के साधनों के साथ राजस्व संग्रह कर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करें। लेकिन राज्य सरकार तो हर बात पर केंद्र सरकार को कोसने में ही लगी रहती हैं ऐसा लगता है राज्य सरकार का काम केंद्र के सहारे ही हैं, और वह सिर्फ केंद्र को कोसना ही जानती हैं। इस मौके पर झारखंड पार्टी के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने भाजपा की दामन थामे जिनमें मुख्य रुप से प्रसिद्ध नागपुरी गायक जगदीश बड़ाईक, रतिया समाज के महाप्रसाद सिंह व महिला नेत्री आकांक्षा कुमारी भाजपा के नीति सिद्धांतों पर आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ली।

मंत्री को कार्यकर्ता व आम जनता ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित ने मांग पत्र सौपा। जिसमें सडक कालीकरण, मोबाइल नेटवर्क पेयजल प्रधानमंत्री आवास, सहित कई मांगे रही। लैम्पस द्वारा खरीददारी में किसानों को फसल का भुगतान लंबे समय से नहीं होने का मामला सामने आया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन पूर्व विधायक प्रत्याशी सुजन मुण्डा ने किया, जबकी धन्यवाद ज्ञापन भूतपूर्व वरिष्ठ शिक्षक एवं समाजसेवी शंकर सिंह ने किया।

कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बढ़ाई भोला साहू, सुभाष साहू, रामबिलास बडाईक, देवनारायण नायक, विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष के साथ ही भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share via
Share via