20251116 214831

घाटशिला के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात

रांची : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज घाटशिला विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोमेश सोरेन को विधानसभा चुनाव में मिली विजय पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह जीत घाटशिला की जनता की आकांक्षाओं और विश्वास की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन द्वारा जनहित में शुरू किए गए कार्यों और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी अब उनके पुत्र सोमेश सोरेन के कंधों पर है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सोरेन जनसेवा एवं विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेंगे।

Share via
Share via