WELL DONE नीरज चोपड़ा GOLD GOLD GOLD
टोक्यो ओलंपिक में भारत को मिला पहला गोल्ड। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुये गोल्ड पर निशाना साधा। गोल्ड मेडल के साथ नीरज ने इतिहास रच दिया है। व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिनव बिंद्रा के बाद नीरज पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने गोल्ड जीता है। इससे पहले रेसलर बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीतकर देश को 6ठा मेडल दिलाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पांच प्रयास के बाद नीरज टॉप पर रहे। उनके 87.58 मीटर के थ्रो से ज्यादा अब तक कोई भी एथलीट नहीं फेंक पाया है। दूसरे स्थान पर Jakub Vadlejch हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर का रहा है। तीसरे नंबर पर विटदेस्लाव वेसेली हैं। उन्होंने 85.44 मीटर का थ्रो किया था। उन्होंने तीसरे प्रयास में ये थ्रो किया था।

















