नीरज तिवारी हत्याकांड का खुलासा
धनबादः पिछले दिनों कतरास में नीरज तिवारी के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने पुरे मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. घटना में इस्तेमाल हुआ वाहन, पिस्तौल समेत अन्य सामान पुलिस ने जब्त किए हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसएससी संजीव कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नीरज तिवारी की ओर से रौनक गुप्ता और राहुल गुप्ता के खिलाफ षडयंत्र के तहत हत्या करने की प्राथमिकी कतरास थाना में दर्ज कराई गई थी. पुलिस की ओर से गठित टीम ने छापेमारी कर हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर ली गई है.रौनक गुप्ता, राहुल गुप्ता, दिलीप यादव, गणेश गुप्ता, सुजल गुप्ता, प्रिंस स्वर्णकार और प्रिय रंजन की गिरफ्तारी हुई है. इनके पास से वारदात में इस्तेमाल काले रंग की पल्सर बाइक, स्कॉर्पियो, दो बिना नंबर की बाइक, तीन पिस्टल और जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है.एसएसपी के मुताबिक नीरज तिवारी और रौनक गुप्ता के बीच पुरानी दुश्मनी थी.

















