20260305 175526

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर RJD का तीखा हमला: “बीजेपी ने नीतीश युग समाप्त किया, जेडीयू का अस्तित्व खतरे में”

रांची : बिहार की सियासत में आज बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पटना में नामांकन होने के साथ ही नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह कदम बिहार में ‘नीतीश युग’ के अंत का संकेत माना जा रहा है, और विपक्षी दल RJD ने इसे बीजेपी की ‘शिंदे सिस्टम’ जैसी रणनीति करार देते हुए जोरदार हमला बोला है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश RJD प्रवक्ता कैलाश यादव ने आज कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को महज कुछ महीनों में जबरन अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने बिहार में महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे वाले सिस्टम को लागू कर जनादेश को हाईजैक कर लिया है। यादव ने कहा, “नीतीश के बगैर जेडीयू का कोई अस्तित्व नहीं बचेगा। बीजेपी ने नीतीश कुमार का राजनीतिक भविष्य खत्म करने की शुरुआत कर दी है। उनके राज्यसभा जाने से नीतीश युग की समाप्ति हो गई है।”

यादव ने आगे नीतीश कुमार की राजनीतिक शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार कभी समाजवादी नहीं रहे। वे सदैव बीजेपी-RSS के गोद में सत्ता सुख प्राप्त करते रहे और मौकापरस्त राजनीति की है। उन्होंने याद दिलाया कि नीतीश ने लालू प्रसाद यादव से अलग होकर समता पार्टी बनाई, फिर जनता दल से विलय कर अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्री बने और राजद के खिलाफ बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। यादव बोले, “वे समाजवादी होने का ढोंग करते रहे, सेक्युलरिज्म का हमेशा राग अलापा लेकिन मौका मिलते ही बीजेपी के साथ सत्ता हासिल की। उनका पूरा इतिहास बीजेपी और आरएसएस के साथ जुड़ा रहा है।”

RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव की पुरानी भविष्यवाणी को सही ठहराते हुए कैलाश यादव ने कहा कि तेजस्वी ने 2025 विधानसभा चुनाव से पहले ही नीतीश की स्थिति पर संकेत दे दिया था, और आज वह शत-प्रतिशत सही साबित हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब बिहार में बीजेपी धर्मनिरपेक्षता को समाप्त कर संघी विचारधारा लागू करेगी।

Share via
Share via