IMG 20210423 WA0046

नाबालिग की शादी होंने की खबर सुन घर पहुँचे अधिकारी, शादी पर लगी रोक.

गढ़वा : शहर के टंडवा दबगर मुहल्ला में नाबालिग की शादी होंने की खबर सुन कर घर पहुँचे अधिकारी। अधिकारियों की पहल पर रुकी शादी। शहर के टंडवा दबगर मुहल्ला में एक शादी तैयारी की बड़े ही धूमधाम से करने की चल रही थी, परिवार के लोग तिलक चढ़ाने के लिए घर पर तैयारी कर रहे थे कि अचानक घर पर अधिकारियों और पुलिस की दबिश पड़ी मुहल्ले वालो की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकारियों ने कहा कि लड़की नाबालिग है यह शादी किसी भी कीमत पर नही होगी। जो भी यह शादी करेगा प्रशासन उसपर कड़ी कार्यवाई करेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताते चले कि एक नाबालिग की शादी होने की खबर जैसे ही CO मयंक भूषण एवं बीडीओ कुमुद झा को लगी तुरन्त अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुट गई। जिसमें पाया गया कि लड़की का उम्र छह जून 2021 को 18 वर्ष पूर्ण होगा इस तरह लड़की नाबालिग हो गई। परिवार वालो का कहना है कि सारी तैयारी हो गई है अब हमलोग लड़का वाला को क्या कहेंगे लड़की मेरी बालिग हो गई है नाबालिग लोग कैसे कह रहे है जरूर यह किसी की चाल है।

महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलोगों को नाबालिग लड़की की शादी होने की सुचना मिली थी हमलोग जांच में आए थे, मामला सही पाया गया शादी को रोकने के लिए कह दिया गया है। बीडीओ ने कहा कि शादी अभी नही होगी क्योंकि इसकी उम्र पूरी नही हुई है, यदि शादी हुई तो सभी पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि किसी ने टॉल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत की थी कि टंडवा में नाबालिग लड़की का शादी किया जा रहा है जिसकी जांच की गई तो मामला सही पाया गया हमलोग लड़की के माता पिता को चेतावनी दिए है कि आप सभी रश्म कीजिये लेकिन शादी उम्र पुरने के बाद कीजिये नही तो कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

गढ़वा, वी के पांडे

Share via
Share via