20201024 153926

दो वाहनों के बीच सीधी टक्कर में एक की मौत.

Giridih, Dinesh.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के NH2 इसरी बाजार के कलाली रोड के पास दो भारी वाहनों के बीच सीधी टक्कर हुई, जिसमें ट्रक एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, चालक का शव अपने की सीट पर झूलता रहा.

गौरतलब है कि इसरी बाजार में NH2 में निर्माण कार्य प्रगति पर है जिससे एक ही रास्ते से वाहनों का परिचालन हो रहा है, इसी दरम्यान कोलकता की ओर से आ रहा ट्रक (WB19k 1382) को दिल्ली की ओर से आ रहा (UP75 AT4569) ने जोरदार टक्कर मारी जिसके कारण ट्रक संख्या WB19k 1382 के चालक की दर्द नाक मौत हो गई.

इस घटना के बाद NH2 में कुछ देर तक वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई . घटना की सूचना पाकर  मिलते हैं निमियाघाट थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे ले ली तथा दोनों वाहनों को  थाना ले आई . फिलहाल मृतक का पहचान अभी तक नहीं हो पाया है. वहीं इस घटना को लेकर निमियाघाट पुलिस छानबीन में जुट चुकी है तथा इन दोनों वाहनों से घटना के बाद भागे लोगो की खोज की जा रही है.

Share via
Share via