20201109 201507

अवैध शराब बनाने के आरोप में एक को भेजा जेल.

रामगढ़, आकाश, मनोज मिश्रा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ : गोला थाना पुलिस में अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास में क्षेत्र के कामता गांव में छापामारी की. लगातार दो दिनों तक की गई छापामारी में पुलिस ने दर्जनों भट्ठियों को नष्ट किया. शराब बनाने के बर्तनों को तोड़ा और जावा महुआ को नष्ट किया.

इस दौरान पुलिस ने 75 लीटर अवैध शराब भी बरामद किया. पुलिस ने शराब बनाने और बेचने के मामले में गोला थाना कांड संख्या 124 /2020 में कामता गांव के बालेश्वर साव उर्फ ध्यानी साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापामारी दल में इंस्पेक्टर संजय गुप्ता, थाना प्रभारी बैजनाथ ओझा, सअनि महेंद्र मिश्रा, दुर्जय सिंह, आरबी ठाकुर, मनदीप कुमार, केके राव, सैप के जवान मौजूद थे.

Share via
Share via