20260302 125128

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर ‘ओपन वॉर’: अफगान एयर फोर्स ने नूर खान एयरबेस सहित कई ठिकानों पर हमला किया

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते सीमा विवाद ने अब खतरनाक मोड़ ले लिया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि उसकी एयर फोर्स ने पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर सटीक और समन्वित एयरियल ऑपरेशन किए हैं। इनमें रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा में 12वीं डिवीजन मुख्यालय, मोहमंद एजेंसी का ख्वाजाई कैंप और अन्य कई कमांड सेंटर शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अफगानिस्तान का दावा है कि ये हमले पाकिस्तानी सेना द्वारा हाल ही में काबुल, बग्राम और अन्य इलाकों पर किए गए एयर इन्कर्शन के जवाब में किए गए हैं। अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा, “ये ऑपरेशन पाकिस्तानी आक्रमणों का मुंहतोड़ जवाब हैं।” अफगान पक्ष ने कमिकेज़ ड्रोन और हमलों की तस्वीरें भी साझा की हैं।

इससे पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल, कंधार, बग्राम और अन्य क्षेत्रों पर एयर स्ट्राइक की थीं, जिसके बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच “ओपन वॉर” की घोषणा कर दी थी। दोनों तरफ से सैकड़ों सैनिकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है, जबकि पाकिस्तान ने 400 से अधिक अफगान सैनिकों के मारे जाने का ऐलान किया है।

इसी बीच, क्षेत्रीय अशांति के बीच एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 8 भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। ये भारतीय मध्य पूर्व के संघर्ष (ईरान पर हमलों) के कारण उड़ान डायवर्ट होने के बाद यहां अटक गए हैं। इनमें केरल के 3 लोग भी शामिल हैं, जिनमें एक छोटा बच्चा भी है। भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियां इनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन पासपोर्ट अथॉरिटीज के पास होने से स्थिति जटिल बनी हुई है।

Share via
Share via