इधर सिलेंडर नहीं मिल रहा है उधर सिलेंडर फट रहा है पलामू: गैस सिलेंडर फटने से बैंक के नीचे लगी भीषण आग, 4 लोग झुलसे
इधर सिलेंडर नहीं मिल रहा है उधर सिलेंडर फट रहा है पलामू: गैस सिलेंडर फटने से बैंक के नीचे लगी भीषण आग, 4 लोग झुलसे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पलामू (झारखंड): पलामू जिले के बैरिया चौक पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक के नीचे स्थित एक दुकान में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि देखते ही देखते पूरी दुकान में भीषण आग लग गई।
क्या है पूरी घटना?
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की दोपहर बैंक के नीचे बनी एक दुकान में काम चल रहा था, तभी अचानक वहाँ रखा गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-बधर भागने लगे।
4 लोग हुए घायल
इस हादसे की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत घायलों को संभाला और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
मौके पर पहुँची दमकल की टीम
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड (दमकल विभाग) की टीम मौके पर पहुँच गई। दमकल की गाड़ियाँ आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं ताकि आग आसपास की अन्य दुकानों या बैंक तक न फैले।

















