20260306 144345

हुसैनाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब कारोबारी के होटल से देशी कट्टा और जिंदा गोली बरामद, रामाकांत सिंह गिरफ्तार

पलामू : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक झोपड़ी होटल से देशी कट्टा (लकड़ी का बट लगा हुआ) और एक जिंदा गोली बरामद की गई। इस मामले में होटल संचालक रामाकांत सिंह (42 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के अनुसार, 05 मार्च 2026 की शाम करीब 6:45 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जपला स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक झोपड़ी होटल का मालिक अवैध हथियार छिपाकर रखता है। सूचना की पुष्टि के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया।

दल ने मौके पर पहुंचकर होटल की तलाशी ली। सशस्त्र बलों की मदद से मौजूद व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम रामाकांत सिंह, पुत्र स्व. देववंश सिंह, निवासी मुन्निगया थाना टंडवा, जिला औरंगाबाद (बिहार) बताया।

पूछताछ में अभियुक्त ने कबूल किया कि वह अवैध शराब की खरीद-बिक्री करता है और सुरक्षा के लिए होटल के लकड़ी के टेबल काउंटर के अंदर हथियार छिपाकर रखता था। तलाशी के दौरान टेबल काउंटर से एक देशी कट्टा (लकड़ी का बैंट लगा) और एक जिंदा गोली (पेंदे पर KF 8 MM अंकित) बरामद हुई। दोनों को जब्त कर लिया गया।

इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 46/26, दिनांक 05.03.2026 के तहत धारा 25(1-बी)(आ)/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त रामाकांत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने एक देशी कट्टा (लकड़ी का बैंट लगा हुआ) और एक जिंदा गोली (पेंदे पर KF 8 MM अंकित) बरामद किए हैं।

Share via
Share via