20250916 162644

पलाश ब्रांड: झारखण्ड की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहचान

रांची : झारखण्ड की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और कौशल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाला पलाश ब्रांड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर वर्ष 2020 में शुरू हुआ, आज आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है। इस ब्रांड ने न केवल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है, बल्कि 40 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज कर एक मिसाल कायम की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्रम-शक्ति को सम्मान: पलाश ब्रांड की सफलता की कहानी

पलाश ब्रांड का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के श्रम और कौशल को एक साझा पहचान देना है, ताकि उन्हें उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिले और वे सीधे बाज़ार से जुड़ सकें। इसका लोगो झारखण्ड का प्रतीकात्मक फूल पलाश और टैगलाइन “ग्रामीण महिलाओं की श्रम-शक्ति का सम्मान” महिलाओं की मेहनत को नई पहचान देता है।

रांची के सिल्ली की शीला देवी इसका जीवंत उदाहरण हैं। कभी हाउसकीपिंग कर परिवार चलाने वाली शीला ने पलाश आजीविका दीदी कैफ़े शुरू किया और झारखण्ड के पारंपरिक व्यंजनों को रोज़गार का आधार बनाया। दिल्ली के सरस मेले में उनकी बिक्री प्रतिवर्ष 6-7 लाख रुपये तक पहुँचती है, जिसने उन्हें लखपति दीदी का दर्जा दिलाया। शीला जैसी सैकड़ों महिलाएँ पलाश ब्रांड के ज़रिए आत्मनिर्भर बन रही हैं।

40 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार

पलाश ब्रांड के तहत 30 से अधिक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद विकसित किए गए हैं, जो पलाश मार्ट, डिस्प्ले काउंटर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुँच रहे हैं। अब तक इस ब्रांड ने 40 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया है। जीराफूल चावल, ब्राउन राइस, मडुआ आटा, अरहर दाल, सरसों तेल, शहद, हर्बल आटा, मसाले, साबुन और डिटर्जेंट जैसे उत्पाद विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। ये उत्पाद पारंपरिक और प्राकृतिक तरीकों से तैयार किए जाते हैं, जो पौष्टिकता और गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

पलाश मार्ट और डिस्प्ले काउंटर: महिलाओं का सशक्त मंच

राज्यभर में 46 पलाश मार्ट और 24 डिस्प्ले-कम-सेल काउंटर संचालित हो रहे हैं, जो ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को घर-घर तक पहुँचा रहे हैं। 2 लाख से अधिक महिला उद्यमी इस ब्रांड से जुड़कर अपने उत्पाद बेच रही हैं। बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग की सुविधा ने बिचौलियों पर उनकी निर्भरता खत्म की है, जिससे वे सीधे लाभ कमा रही हैं।

पलाश ब्रांड के लोकप्रिय उत्पाद में सरसों का तेल : पारंपरिक पद्धति से निकाला गया, शुद्ध और स्वादिष्ट, पलाश शहद : जंगल से संग्रहित, पौष्टिक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, अनपॉलिश दाल : प्राकृतिक, फाइबर और प्रोटीन युक्त, मडुआ आटा और जीराफूल चावल : झारखण्ड की थाली को समृद्ध करने वाले पौष्टिक उत्पाद।

मुख्यमंत्री की दूरदर्शी पहल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पलाश ब्रांड के ज़रिए ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का जो सपना देखा, वह आज हकीकत बन रहा है। यह ब्रांड न केवल महिलाओं की मेहनत को सम्मान दे रहा है, बल्कि झारखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा प्रदान कर रहा है।

Share via
Share via