IMG 20250915

डाक सेवा और डाक बीमा के प्रति बढ़ रहा लोगों का भरोसा, डिजिटल सेवाओं पर जोर

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : भारतीय डाक विभाग ने सोमवार को सिमडेगा के रॉयल पैलेस में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें डाक सेवकों को डिजिटल युग में डाक विभाग की उन्नत सेवाओं की जानकारी दी गई और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आग्रह किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उप मंडलीय प्रबंधक (बीमा) रांची, अमित कुमार, और विशिष्ट अतिथि के रूप में डाक अधीक्षक गुमला, संजय कुमार संगम उपस्थित रहे।

अमित कुमार ने डाक जीवन बीमा पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि डाक विभाग तेजी से डिजिटल हो रहा है और जल्द ही पेपरलेस कार्यप्रणाली में भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में ग्रामीण डाक बचत, डाक बीमा और अन्य योजनाओं में लोगों का विश्वास व्यापक रूप से बढ़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा, “लोगों का यह विश्वास हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही को बढ़ाता है। हमारा लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर इस भरोसे को कायम रखना है।” उन्होंने डाक जीवन बीमा की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कम प्रीमियम पर अधिक बोनस का लाभ प्रदान करती है।

कार्यशाला में संजय कुमार संगम ने अमित कुमार का स्वागत “एक पेड़ मां के नाम” पहल के तहत एक पौधा भेंट कर किया। वहीं, डाक निरीक्षक विनय कुमार ने डाक अधीक्षक संजय कुमार संगम को पौधा देकर सम्मानित किया।

मंच संचालन करते हुए विकास अधिकारी शिव शंकर ठाकुर ने कहा, “हमारा लक्ष्य ग्रामीण डाक बीमा और डाक सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। किसी भी समस्या के लिए डाक सेवक मुझसे संपर्क कर सकते हैं।” उन्होंने डाक कर्मियों के कार्यों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में पोस्ट मास्टर विजय चौधरी, वासुदेव कुमार, प्रदीप द्विवेदी, डाक अधीक्षक नसरोज कुमार, प्रियंका, अजय कुमार, मुरारी प्रसाद, गणपति बड़ाइक सहित जिले के सभी प्रखंडों से ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित रहे।

Share via
Share via