आईएएस और आईपीएस का कथित ऑडियो का मामला गूंजा सदन में ... देखे वीडियो 

आईएएस और आईपीएस का कथित ऑडियो का मामला गूंजा सदन में … देखे वीडियो 

Share
Link copied

आईएएस और आईपीएस का कथित ऑडियो का मामला गूंजा सदन में … देखे वीडियो 

ये तो होना ही था ! आज झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान दो शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग का मुद्दा सदन में गूंजा। भाजपा के विधायक और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा और पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की फिर अपने वीडियो को अपने एक्स एकाउंट पर डाल दिया। । इस पर संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन को कहा की जिस ऑडियो रिकॉर्डिंग की चर्चा की जा रही है, सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। अगर यह रिकॉर्डिंग सरकार को उपलब्ध कराई जाती है,तो जाँच कराई जाएगी।

बाबूलाल मरांडी ने सदन में मामला उठाने के बाद उसे अपने एक्स एकाउंट पर टैग भी किया है। उन्होंने में कहा कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड के दो अधिकारियों, एक IAS और एक IPS के बीच हुई बातचीत की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग राज्यभर में में घूम रही है उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्डिंग अलग-अलग माध्यमों से लोगों तक पहुंच रही है और पूरे राज्य में घूम रही है। तो यह अजीब बात है अभी तक सरकार के पास इसकी कोई जानकारी क्यों नहीं है

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगले दिन सदन में इसे उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे। अगर राज्य के आईएएस और आईपीएस की बाटे सार्वजनिक हो सकती है, विधानसभा अध्यक्ष और विधायकों की बातचीत भी सामने आ सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकारी व्यवस्था और गोपनीयता पर सवाल खड़े करती हैं, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है।

इस दौरान विधायक नवीन जायसवाल समेत कई अन्य सदस्यों ने भी चर्चा में हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील है और इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।