पीएम-जनमन योजना से सिमडेगा के दो गांवों में बनेंगी सड़कें, सांसद कालीचरण मुंडा ने किया शिलान्यास

सिमडेगा: खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने शुक्रवार को सिमडेगा जिले में पीएम-जनमन योजना के तहत दो ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। दोनों सड़कों की कुल लंबाई 5.59 किलोमीटर है। इनके निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
योजना के तहत बड़कीबिउरा से टांगरटोली तक 1.850 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। वहीं, तेतरटोली से चेरेंगा तक 3.740 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इन सड़कों के बनने से संबंधित गांवों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीणों को आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

शिलान्यास के मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना और जनजातीय समुदायों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती गांवों में सड़क संपर्क बेहतर होने से लोगों को अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। झारखंड-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल सिमडेगा के पदाधिकारियों के अलावा जिला सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग, पूर्व जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, कृष्णा नाग, अजीमुल्ला अंसारी, वारिस रजा, कौशल किशोर रोहिल्ला, अशोक टोप्पो, जॉनसन मिंज, मुखिया प्रतिभा कुजूर, पंचायत अध्यक्ष सुनील कुजूर, केशबो यादव, राजकुमार यादव, फिल्मोन तिर्की, भुनेश्वर यादव, त्रिलोचन यादव और गणेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कुरडेग में अवैध बालू परिवहन का खुलासा, दो ट्रैक्टर जब्त, तीन गिरफ्तार
सिमडेगा: कुरडेग थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए हैं।…

मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त
रांची: दुर्गा पूजा समेत पर्व-त्योहारों के मद्देनजर रांची जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की छापेमारी तेज हो गई है।…
















