पीएम मोदी के ‘मन की बात’, 119वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को किया संबोधित
पीएम मोदी के ‘मन की बात’, 119वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को किया संबोधित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा की उपलब्धियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत की है।
पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में सबसे पहले क्रिकेट की बात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भांति जानते हैं। लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने स्पेस में जो शानदार सेंचुरी बनाई है उसकी बात करने वालां हूं। पिछले महीने देश इसरो के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग के साक्षी बने हैं। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस विज्ञान में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- हमारी स्पेस यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। इसमें कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, लेकिन हमारे वैज्ञानिक, विजय प्राप्त करते हुए, आगे बढ़ते ही गए।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं AI के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। जहां दुनिया ने इस क्षेत्र में भारत की प्रगति की खूब सराहना की। हमारे देश के लोग आज AI का उपयोग किस-किस तरह से कर रहे हैं, इसके उदाहरण भी हमें देखने को मिल रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले महीने 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ है। यह हमारी नारी-शक्ति को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है। देवी माहात्म्य में कहा गया है विद्या : समस्ता: तव देवि भेदाः स्त्रीय: समस्ताः सकला जगत्सु। अर्थात सभी विद्याएं, देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के अकाउंट्स उनको देश की कुछ प्रेरणादायक महिलाओं को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। वे आठ मार्च को अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।
गौरतलब है कि मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं। इसमें वह राष्ट्र से संबंधित मुद्दों और विषयों पर बातचीत करते हैं।

















